मधेपुरा जिला के गम्हरिया में गुरुवार की शाम नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई. - The Ujala Times News
Uncategorized

मधेपुरा जिला के गम्हरिया में गुरुवार की शाम नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई.

वही घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही एकपरहा पंचायत के बेलही गांव की है. मृत बच्चियों की पहचान बेलही वार्ड संख्या 13 निवासी मुकेश कुमार (फौजी) की पुत्री ऋचा कुमारी 9 वर्ष शिवनारायण यादव की बेटी प्रेमलता कुमारी (11) और मुकेश कुमार की बेटी अंशु कुमारी (9) के रूप में हुई है घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों को खोजने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने सभी बच्चियों को नहर से बाहर निकाला गया और तत्काल गम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थानाध्यक्ष अकमल हुसैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है। घटना के बाद प्रखंड प्रमुख शशि कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह तथा समाजसेवी रवींद्र यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button