धूम धाम से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया ईद का पर्व - The Ujala Times News
Uncategorized

धूम धाम से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया ईद का पर्व

शहर सहित आसपास के इलाकों में धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व, लोगों ने एक-दूसरे से गले लगाकर दी बधाई और हिंदू मुस्लिम एकता का दिया पैगाम.दरअसल मधेपुरा जिला मुख्यालय समेत सभी इलाकों में आज प्रेम और भाईचारा का पर्व ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बता दें कि बीते शुक्रवार की रात चांद दिखने के बाद से ही ईद को लेकर मुबारकबाद देने का दौर शुरू हो गया था. आज एक साथ ईद की नमाज ईदगाह में अदा की गई.अमन, चैन व सबके लिए खुशियां एवं देश की तरक्की की दुआ मांगी गई. जहां जिला मुख्यालय स्थित सदर प्रखंड कार्यालय के समीप ईदगाह में ईद की विशेष नमाज अदा की गई. नए-नए कपड़े पहन कर बच्चे, जवान, बूढ़े सभी ईद की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की बधाई दी , तो वहीं इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू भाइयों ने भी ईदगाहों पर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर पर्व की बधाई दी. जनप्रतिनिधि भी ईदगाह के आगे मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की बधाई दी.

सदर प्रखंड विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव ने ईदगाह के पास पहुंच कर सभी के गले लगकर ईद के मौके पर मुबारक दिए.वही पूर्व पार्षद पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी मधेपुरा नगर परिषद् सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजद कुमारी विनीता भारती ईद के मौके पर सभी ईदगाह पहुँच कर ईद की मुरादाबाद दी.
वहीं इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकस रही और कुछ देर एनएच पर यातायात को बंद कर नमाज अदा की गई. एएसपी प्रवेंद्र भारती एवं सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार पुलिस बल के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button