मधेपुरा में असेंबल होता है 12 हजार हॉर्स पावर का इलेक्ट्रिक इंजन, विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता जा रहा है जिला - The Ujala Times News
Uncategorized

मधेपुरा में असेंबल होता है 12 हजार हॉर्स पावर का इलेक्ट्रिक इंजन, विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता जा रहा है जिला

The ujala times news

Aman Srivastava

CEO

अमन श्रीवास्तव

कभी औद्योगिक गतिविधियों के मामले में सीमित पहचान रखने वाला मधेपुरा अब देश के रेल इंजन निर्माण के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बना रहा है.यहां अत्याधुनिक तकनीक से 12 हजार हॉर्स पावर क्षमता वाले इलेक्ट्रिक रेल इंजन का निर्माण और असेंबली कार्य किया जा रहा है. रेलवे से जुड़े इस बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट ने मधेपुरा को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि जिले में रोजगार, व्यापार और आधारभूत संरचना के विकास की संभावनाओं को भी मजबूत किया है.

मधेपुरा स्थित चकला चौक के समीप इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव कारखाना आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होते जा रहा है. यहां तैयार होने वाले हाई-पावर इलेक्ट्रिक इंजन मालगाड़ियों को अधिक गति और क्षमता के साथ चलाने में सक्षम हैं. खास बात यह है कि इन इंजनों की क्षमता पारंपरिक डीजल इंजनों की तुलना में काफी अधिक है. इससे लंबी दूरी तक भारी माल ढुलाई को सुगम बनाने में मदद मिलती है.

अत्याधुनिक तकनीक से तैयार होता है इंजन

मधेपुरा रेल इंजन कारखाने में इंजन तैयार करने की प्रक्रिया अत्याधुनिक तकनीक और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप की जाती है. इंजन के अलग-अलग हिस्सों को विभिन्न स्तरों पर तैयार और असेंबल किया जाता है. इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में उसकी जांच की जाती है. प्रत्येक महत्वपूर्ण प्रणाली की टेस्टिंग के बाद ही इंजन को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाता है.

12 हजार हॉर्स पावर क्षमता वाला इलेक्ट्रिक इंजन भारतीय रेलवे की भारी माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जाता है.इसमें आधुनिक विद्युत प्रणोदन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. शक्तिशाली इंजन होने के कारण यह भारी-भरकम मालगाड़ियों को खींचने में सक्षम है. इससे माल परिवहन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलती है.

मधेपुरा को मिली औद्योगिक पहचान

बता दूं कि रेल इंजन कारखाने की स्थापना के बाद मधेपुरा की पहचान में बड़ा बदलाव आया है.पहले जहां जिले की पहचान मुख्य रूप से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी थी, वहीं अब औद्योगिक क्षेत्र में भी मधेपुरा का नाम लिया जाने लगा है. बड़े स्तर पर स्थापित रेल परियोजना ने जिले को तकनीकी और औद्योगिक गतिविधियों से जोड़ा है.

इस परियोजना का असर आसपास के क्षेत्रों पर भी देखने को मिल रहा है. कारखाने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कामों के कारण स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं. परिवहन, आवास, खानपान, छोटे व्यवसाय, निर्माण कार्य और अन्य सेवाओं के क्षेत्र में भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

रोजगार के अवसरों को मिला है बढ़ावा

औद्योगिक परियोजना किसी भी क्षेत्र के विकास में रोजगार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.मधेपुरा में रेल इंजन कारखाने के आने से तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में काम के अवसरों की कई संभावनाएं बढ़ी हैं. इसके अलावा कारखाने से जुड़े विभिन्न कार्यों में स्थानीय स्तर पर सेवाओं की मांग भी पैदा हुई है.

युवा वर्ग के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के महत्व में भी वृद्धि हुई है। इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और अन्य तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े युवाओं के लिए इस तरह की औद्योगिक गतिविधियां रोजगार और करियर की नई संभावनाएं पैदा करती हैं.

कारोबार और बाजार को भी मिला लाभ—–

कारखाने की गतिविधियों का असर शहर के कारोबार पर भी पड़ा है.बाहर से आने वाले कर्मचारी, तकनीकी विशेषज्ञ और अन्य लोगों के कारण आवास, भोजन, परिवहन और रोजमर्रा की सेवाओं की मांग बढ़ती है. इससे स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और सेवा क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना रहती है.इलेक्ट्रिक इंजन होने के कारण रेलवे के विद्युतीकरण अभियान के साथ भी इनका सीधा संबंध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button