नेपाल में मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, कोसी बराज पर चौकसी तेज; फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक आई फ्लैश फ्लड (आकस्मिक बाढ़) की स्थिति के बाद बिहार की सीमावर्ती नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पड़ोसी देश में हो रही लगातार बारिश के कारण गंडक और कोसी नदियों के प्रवाह पर जल संसाधन विभाग सतर्क नजर बनाए हुए है।सुपौल स्थित कोसी बराज से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे तक बराज पर कुल 1,31,340 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

इसमें से 1,27,340 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा गया है। सिंचाई व्यवस्था के लिए ईस्टर्न कोसी मेन कैनाल में डिस्चार्ज शून्य रखा गया, जबकि वेस्टर्न कोसी मेन कैनाल में 4,000 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है।सुबह की तुलना में बढ़ा डिस्चार्ज26 अगस्त की सुबह 4 बजे के आंकड़ों की तुलना में शाम तक बराज से पानी के डिस्चार्ज में इजाफा दर्ज किया गया है। नेपाल के तराई एवं पहाड़ी इलाकों से लगातार पानी आने के कारण जलस्तर में यह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।विभाग की अपील: घबराएं नहीं, सतर्क रहेंप्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान जलस्तर से तटीय या निचले इलाकों में तत्काल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें बराज के सभी फाटकों और तटबंधों की चौबीसों घंटे निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।
