जी हां , धोनी तमिल फिल्मों से अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं . इसके लिए उन्होंने साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा से हाथ मिला लिया है . धोनी बतौर प्रोड्यूसर तमिल फिल्मों में एंट्री करने के लिए तैयार हैं . उनकी फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है . - The Ujala Times News
मनोरंजन

जी हां , धोनी तमिल फिल्मों से अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं . इसके लिए उन्होंने साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा से हाथ मिला लिया है . धोनी बतौर प्रोड्यूसर तमिल फिल्मों में एंट्री करने के लिए तैयार हैं . उनकी फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है .

अमन आनंद की रिपोर्ट

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) की साउथ इंडिया में अच्छी फैन फॉलोइंग है . तमिलनाडु में धोनी के ढेरों फैंस हैं . धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings ) का जाना माना चेहरा हैं . इतना ही नहीं धोनी को साउथ के फैंस प्यार से थाला कहकर भी बुलाते हैं . अब खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी तमिल फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं . तमिल फिल्मों में धोनी की एंट्री जी हां , धोनी तमिल फिल्मों से अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं . इसके लिए उन्होंने साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा से हाथ मिला लिया है . धोनी बतौर प्रोड्यूसर कॉलिवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं . कहा जा रहा है कि धोनी के प्रोडक्शन में बनने वाली पहली तमिल फिल्म में नयनतारा ( Nayanthara ) लीड रोल निभाएंगी . इसमें उनका साथ संजय देने वाले हैं . संजय के बारे में बात करें तो वह साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के करीबी हैं . बताया जा रहा है कि धोनी के प्रोजेक्ट्स का ऑफिशियल ऐलान आईपीएल 2022 के बाद किया जा सकता है . कहा यह भी जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी . जाहिर है कि क्रिकेट के बाद अब एमएस धोनी अपनी फिल्मों से तमिल फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाएंगे .

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button