मधेपुरा : हाईवा ट्रक से 22.50 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मधेपुरा में शराब तस्करों के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को NH-106 स्थित तुरकाही के पास एक 10-पहिया हाईवा ट्रक (रजिस्ट्रेशन संख्या OD 09P 3062) से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है।सूत्रों के अनुसार, शराब तस्करों ने ट्रक में ऊपर गिट्टी भर रखी थी, जिसके नीचे बनाए गए गुप्त तहखाने में शराब की खेप छिपाई गई थी। तलाशी के दौरान टीम ने गिट्टी हटाई तो नीचे से कुल 125 पेटी यानी 1125 लीटर रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की गई।मद्य निषेध अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि शराब झारखंड से लाई जा रही थी और इसे किसी अन्य जिले या राज्य में तस्करी के लिए भेजा जाना था। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिलते ही टीम को अलर्ट कर रणनीति बनाकर कार्रवाई की गई, जिससे तस्करों की पूरी योजना नाकाम हो गई।मौके से दो लोगों — भर्राही थाना क्षेत्र के सिंधु कुमार और सुन्दरपट्टी निवासी मुकaेश कुमार — को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है ताकि तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।अधिकारियों ने बताया कि विभाग की सतर्कता और लगातार निगरानी से शराब तस्करी के कई मामले पकड़े जा रहे हैं। बरामद हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

aman anand madhepura bihar

Interesting read! It’s smart how platforms like 588jl app download apk are now focusing on responsible gaming & player wellness alongside entertainment. A balanced approach is key, and verification steps are a good sign! 👍 588jl app download apk