सदर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत
अमन श्रीवास्तव
CEO

मधेपुरा एसपी डॉ संदीप सिंह ने सोमवार को सदर थाना का निरीक्षण किया. थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर का जायजा लेते हुए विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.एसपी के थाना पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों में सक्रियता देखी गयी. गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसपी ने थाना के अभिलेखों, कार्यालय, हाजत, मालखाना सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.उन्होंने थाना में दर्ज मामलों, लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति तथा पुलिसिंग से जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी ली.
लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर—-
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों से लंबित कांडों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समय पर अनुसंधान पूरा करने और मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा उन्होंने गंभीर मामलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया.एसपी डा संदीप सिंह ने कहा कि किसी भी मामले के अनुसंधान में लापरवाही नहीं होनी चाहिए.उन्होंने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की-जब्ती से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया. साथ ही नियमित गश्ती और वाहन जांच अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया.
थाना परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा—-
एसपी डॉ संदीप सिंह ने थाना परिसर की साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया. उन्होंने थाना आने वाले आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है.
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर भी चर्चा हुई. एसपी ने अधिकारियों से क्षेत्र की संवेदनशील जगहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने को कहा इसके अलावा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया गया.
अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश—
एसपी ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस पदाधिकारियों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहना होगा. गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने के साथ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए.उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर आम लोगों से संवाद बनाए रखने की बात कही उन्होंने शराबबंदी, नशे के कारोबार, चोरी, छिनतई सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की बात कही गयी.
निरीक्षण के दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.एसपी ने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली और आवश्यक बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया.उन्होंने पुलिसकर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका जिम्मेदारीपूर्वक निभाने को कहा वही एसपी के निरीक्षण को लेकर थाना परिसर में दिनभर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की सक्रियता बनी रही.निरीक्षण के बाद एसपी ने संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है. वही मौके पर मौजूद सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, एसआई सचिन कुमार, मोहन सिंह लक्ष्मीनारायण महतो, बबली, कुमारी अंशु कुमारी नंदनी कुमारी एवं अन्य मौजूद थे.