विद्युत विभाग का निरीक्षण, सुरक्षा उपकरण के उपयोग पर दिया गया जोर विद्युत विभाग निर्देशक -राहुल कुमार - The Ujala Times News
Uncategorized

विद्युत विभाग का निरीक्षण, सुरक्षा उपकरण के उपयोग पर दिया गया जोर विद्युत विभाग निर्देशक —–राहुल कुमार

विद्युत विभाग का निरीक्षण, सुरक्षा उपकरण के उपयोग पर दिया गया जोर
मधेपुरा: जिले में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से श्री राहुल कुमार (एमडी) ने विद्युत विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी अनिल बसाक, एसडीओ संतोष कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार, वरीय प्रबंधक दीपक कुमार, कनीय अभियंता सुशील कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता श्रवेश कुमार, दीपक कुमार एवं मो. आसिफ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एमडी राहुल कुमार ने विशेष रूप से कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सभी कर्मी हेलमेट, ग्लव्स और अन्य सेफ्टी गियर का नियमित इस्तेमाल करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने पर भी बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी आवश्यकता हो, वहां उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभागीय कार्यों की प्रगति से एमडी को अवगत कराया। एमडी ने कार्यों में तेजी लाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button