ब्रेकिंग न्यूज़
मधेपुरा: चूल्हे की चिंगारी से घर राख, 5 लाख का नुकसान!देर रात भीषण आग

मधेपुरा सदर प्रखंड के भदौल बुधमा पंचायत, वार्ड-7 में मंगलवार देर रात जयनारायण मुखिया के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरा घर लील लिया।
परिवार की नींद टूटी शोर से
रात 11 बजे भोजन के बाद परिवार सो गया था। रास्ते से गुजर रहे डीजे चालक ने आग की लपटें देखीं, शोर मचाकर ग्रामीणों को जगाया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाई, लेकिन तब तक सब कुछ खाक।
संपत्ति का भारी नुकसान
अनाज, पलंग, अलमारी, ट्रंक, गोदरेज, कपड़े, ज्वेलरी—सब नष्ट।

घर में रखे 20 हजार रुपये नगद भी जल गए।
कुल नुकसान: 4-5 लाख रुपये। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान तले।
प्रशासन से मुआवजे की गुहार
जयनारायण मुखिया ने सीओ को आवेदन दिया। ग्रामीणों ने भी तत्काल राहत की अपील की। प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय की उम्मीद।
