छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक ने पुलिस दबाव में कोर्ट में किया आत्मसमर्पण - The Ujala Times News
Uncategorized

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक ने पुलिस दबाव में कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

The ujala times news

मधेपुरा जिले में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक ने पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी के दबाव में मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है.वही
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 को एक नाबालिग छात्रा ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि ग्राम कुशहा निवासी कोचिंग संचालक एवं शिक्षक शंकर कुमार मंडल ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. छात्रा के आवेदन के आधार पर महिला थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 30 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4/9(एफ) के तहत मामला दर्ज किया गया.इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा.
लगातार बढ़ते पुलिस दबाव और छापेमारी के कारण अंततः आरोपी शिक्षक शंकर कुमार मंडल (पिता – किसान मंडल, निवासी – कुशहा, थाना – बेलारी, जिला – मधेपुरा ने 2 जून 2026 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. वही छापेमारी दल में शामिल
सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार,महिला थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ,बेलारी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, भतनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button