मद्यनिषेध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद, 11 अभियुक्त गिरफ्तार - The Ujala Times News
Uncategorized

मद्यनिषेध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

वाहन जांच, दवा दुकानों की तलाशी और ब्रेथ एनालाइजर जांच से नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त

डीएम के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया.इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया.

अभियान के क्रम में ग्‍वालपाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर नहर के पास में छापामारी करते हुए दो पहिया वाहन सहित लगभग 05.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में संलिप्त बाबूल कुमार को गिरफ्तार कर व सुमन कुमार के विरुद्ध फरार अभियाेग दर्ज कर , बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत काेेेठी टोला त्रीमुहानी पीपल पेड के पास छापामारी करते हुए दो पहिया वाहन सहित लगभग 04.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में संलिप्त हरेराम मंडल व सागर कुमार को गिरफ्तार कर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचगछिया गांव में छापामारी करते हुए पूर्व के कांड मे फरार अभियक्‍त सागर कुमार को गिरफ्तार कर अभियाेग दर्ज कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत अभियोग दर्ज किया गया.

इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button