ठंड की शुरुआत से ही बच्चों की सेहत को लेकर हो जाए सतर्क नहीं तो बच्चे पड़ेंगे बीमार
सही देखभाल और पोषण से स्वस्थ रहे बचपन

सर्दी से बचाने के लिए शरीर को रखे गर्म
स्वच्छता अपना कर रहा जा सकता है स्वस्थ
सुपोषित हो शिशु तो रहे स्वस्थ सिविल सर्जन डॉक्टर अब्दुश सलाम ने माताओं को सलाह दिया कि शिशु को सर्दी से बचाने के लिए उनके खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें ठंडी वस्तुओं जैसे आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक से उनको तुरंत सर्दी हो सकता है इसलिए हमेशा हल्का गर्म पानी तथा गुनगुना पानी ही पिलाए ठंड के मौसम में बच्चे का पानी कम पीते हैं जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाने से वो बीमार पड़ सकते हैं इसलिए उन्हें ज्यादा ज्यादा तरल भोजन (दूध पानी) देकर पानी की कमी को दूर करें
जिला में ठंड ने दस्तक दे दी है ठंड के साथ ही बच्चों में फ्लू ,सर्दी जुखाम हइपोथर्मिया, इनफ्लुएंजा जा अस्थमा डोंट राइट एचएसएस अस्थमा, समस्याओं की शुरुआत होती है. बच्चों में व्यसको की अपेक्षा रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से यह बीमारी की चपेट में जल्दी आ जाते हैं.इसलिए हर मां की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि वह इस मौसम में बच्चों को इन लोगों से कैसे सुरक्षित रखें हालांकि कोरोना काल ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक कर दिया है लेकिन फिर भी बच्चों में विशेष रूप से ख्याल रखा जाता है क्योंकि छोटे बच्चे इस मौसम में विशेष देखभाल की जरूरत होती है जिससे उन्हें ठंड से बचाया जा सके.
आहार मिलाएं विविधता
शिशु की संपूर्ण विकास के लिए शुरुआती कुछ वर्ष और उस अवधि में मिलने वाला पोषक बेहद महत्वपूर्ण होता है इसलिए उनके आहार में विविधता लाए और सभी आवश्यक पोषक तत्व जैसे आयरन कैल्शियम मिनिरल्स आदि शामिल करें दलिया चावल रोटी, दाल, घी, दूध ,तेल ,गुड़, अंडा ,मछली मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां ,खट्टे फल में उन्हें शाररिक और रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा और बच्चे सेहतमंद रहेंगे.