World Environment Day 2023: पर्यावरण दिवस क्या है और इसको मनाने का क्या है उद्देश्य,जानें इसका इतिहास और थीम

विश्व पर्यावरण दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मानव पर्यावरण के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अवसर पर 1972 में हुई थी। हालांकि, यह अभियान सबसे पहले 5 जून 1973 को मनाया गया। यह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है और इसका कार्यक्रम विशेषरुप से, संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किए गए वार्षिक विषय पर आधारित होता है।
जीवन को बेहतर और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए पूरे विश्वभर में पर्यावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की स्थापना की गई। आजकल, पर्यावरण का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है, जिसके बारे में सभी को जागरुक होना चाहिए और इस परेशानी का सामना करने के लिए अपने सकारात्मक प्रयासों को करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए विद्यार्थियों के रुप में किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है।

विश्व पर्यावर्ण दिवस की थीम क्या है और इसकी मेज़बानी कौन देश कर रहा है?
यूएनईपी के अनुसार,विश्व पर्यावरण दिवस 2023 को कोटे डी आइवर (Côte d’Ivoire) द्वारा होस्ट किया गया है जो नीदरलैंड द्वारा समर्थित होगा और थीम #BeatPlasticPollution अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर ध्यान केंद्रित करेगी। आइवरी कोस्ट ने 2014 में प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया और रियूज़ेबल पैकेजिंग को बढ़ावा दिया था।प्लास्टिक प्रदूषण और स्वास्थ्य पर असर:
नीदरलैंड के पर्यावरण मंत्री विवियन हेजेनेन ने कहा कि अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है,इसके लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। हमें सच्चे, प्रभावी और मजबूत समाधानों की आवश्यकता है।

