नमस्कार! ‘दी उजाला टाइम्स न्यूज’ (The Ujala Times News) के मौसम अपडेट बुलेटिन में आपका स्वागत है।

मधेपुरा जिला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अगले 4 दिनों के मौसम का पूरा हाल। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार क्षेत्र में मानसूनी हवाएं सक्रिय रहेंगी, जिससे गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।
22 अगस्त (शनिवार) 33°C. 28°C. बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
23 अगस्त (रविवार) 35°C. 28°C. दोपहर के बाद गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार, उमस बनी रहेगी।
24 अगस्त (सोमवार) 33°C. 27°C. विशेष चेतावनी: तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) और वज्रपात/मेघगर्जन की संभावना।
25 अगस्त (मंगलवार) 33°C. 27°C. गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश के आसार, तापमान में मामूली गिरावट।
किसान भाइयों और आम नागरिकों के लिए जरूरी सलाह
वज्रपात सुरक्षा: 24 और 25 अगस्त को बारिश या गर्जन के दौरान खुले खेतों, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
कृषि कार्य: धान के खेतों में जलजमाव की व्यवस्था रखें और कीटनाशक का छिड़काव बारिश रुकने के बाद ही करें
।उमस से बचाव: दिन के समय आद्रता (Humidity) अधिक रहने से उमस महसूस होगी, पर्याप्त पानी पिएं।
