सिंहेश्वर मंदिर परिसर में सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन का डीएम-एसपी ने लिया जायजा - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सिंहेश्वर मंदिर परिसर में सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

मधेपुरा। आगामी अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सिंहेश्वर मंदिर परिसर का व्यापक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वरीय अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की कतार,

भीड़ प्रबंधन तथा प्रवेश और निकास मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने और दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारीकी से व्यवस्थाओं को परखा।मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अंतिम सोमवारी के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारू यातायात प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम समय रहते पूरे करने का सख्त निर्देश जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button