#Patna 13 से 15 मार्च तक समालखा में होगी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक।

पटना शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम, सामाजिक चुनौतियों और संगठन विस्तार पर होगा मंथनसमालखा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली बैठक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 13 से 15 मार्च तक समालखा स्थित माधव सृष्टि परिसर में आयोजित होगी। तीन दिवसीय इस बैठक में देशभर से संघ तथा संघ प्रेरित संगठनों के कुल 1487 प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह जानकारी संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने माधव सृष्टि परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल भी उपस्थित थे।सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक का शुभारंभ 13 मार्च को सुबह 9 बजे संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में होगा। बैठक में संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी, क्षेत्र एवं प्रांत स्तर के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा संघ प्रेरित 32 संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि इस समय संघ का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। बैठक में इसके तहत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। संघ के स्वयंसेवक अब तक गृह संपर्क अभियान के माध्यम से देशभर में 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंच चुके हैं और यह अभियान अभी जारी है।बैठक में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों पर भी विचार किया जाएगा। यह कार्यक्रम 1 फरवरी से अगले वर्ष 20 फरवरी तक देशभर में समरसता के संदेश के साथ आयोजित होंगे।संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए बताया गया कि पिछले एक वर्ष में देशभर में 5500 से अधिक नई शाखाएं शुरू हुई हैं। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी युवाओं की रुचि बढ़ रही है और हर वर्ष लगभग 1.25 लाख लोग ‘जॉइन आरएसएस’ के माध्यम से जुड़ने की इच्छा जताते हैं। शताब्दी वर्ष में देशभर में 97 प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता सामाजिक और सांस्कृतिक अनुभव साझा करेंगे तथा वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होगा। संघ प्रेरित संगठनों के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी विशेष आमंत्रित के रूप में उपस्थित रहेंगे।बैठक के अंतिम दिन 15 मार्च को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले प्रेस वार्ता कर बैठक में लिए गए निर्णयों और प्रस्तावों की जानकारी देंगे।प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और प्रदीप जोशी भी उपस्थित थे।
चंदू प्रिन्स की रिपोर्ट पटना
