#Patna अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के उपलक्ष्य में मंडल अस्पताल दानापुर में बांझपन परामर्श शिविर का किया गया आयोजन।

खगौल दानापुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में दानापुर मंडल के कर्मचारियों के परिवार एवं महिला रेल कर्मियों हेतु (Free IVF consultation Camp) बांझपन से संबंधित समग्र समस्याओं पर निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिला डॉक्टरों की उपस्थिति में उक्त से संबंधित जानकारी / परामर्श दिया गया। यह शिविर पूजा आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर पटना की प्रमुख डॉक्टर पूजा कुमारी(आईवीएफ स्पेशलिस्ट) एवं उनकी टीम एवं महिला कल्याण संगठन की सदस्या डॉ. श्रेया झा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें 50 से भी ज्यादा महिलाओं ने परामर्श लिया।इस शिविर का उद्घाटन महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा निशी देव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला संगठन की सम्मानित सदस्याएं डॉक्टर श्रेया झा, स्वाति सुमन, आराधना, श चंदा मिश्रा, अमिता यादव उपस्थित रहीं। इस शिविर का आयोजन सीएमएस डॉक्टर पीके मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।
