Madhepura/Holi News: होली पर्व में अलग अलग घटनाओं में लोग हुए चोटिल, सभी इलाज के लिए अस्पताल पहुँचे वहीं कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज व डीएमसीएच किया गया रेफर - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura/Holi News: होली पर्व में अलग अलग घटनाओं में लोग हुए चोटिल, सभी इलाज के लिए अस्पताल पहुँचे वहीं कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज व डीएमसीएच किया गया रेफर

रिकॉर्ड तोड़ मनी होली 47 लोग हुए दुर्घटना में जख्मी कई लोग आपसी विवाद में भी हुए जख्मी

बुधवार को होली के दिन सड़क दुर्घटनाओं में लगभग चार दर्जन लोग घायल हो गए.वही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि चोट कुछ लोग अधिक गंभीर नहीं थे.जिस कारण उन सभी की प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया. घायलों में जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर नौ के निवासी अजय साह के 17 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार जिनकी दुर्घटना एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल के धक्का लगने से हुई,वही दूसरी दुर्घटना बेगूसराय जिला के निवासी लाल चन्द्र पोदार के 27 वर्षीय पुत्र संजीव की हुई जो अपने मोटरसाइकिल से बहन से मिलने सदर प्रखंड के चांदनी चौक जा रहे थे. इसी दौरान उनके मोटरसाइकिल के सामने एक बच्चा आ गया ,जिसे बचाने के क्रम में वो दुर्घटनाग्रस्त हो गए, वही तीसरी दुर्घटना जिला मुख्यालय के वार्ड नं 14 के निवासी भगवान जी रॉय की 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के साथ हुई दुर्घटना परी अपने सहेली के घर से होली मना कर अपने घर जा रहे थी वही मुख्यालय के सुभाष चौक के समीप उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गयी जिससे वो दुर्घनाग्रस्त हो गयी, जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 19 के निवासी राज कुमार होली मनाने अपने रिश्तेदार के घर सदर प्रखंड के साहुगढ़ गए हुए थे. वही वापस लौटते के क्रम उनकी मोटरसाइकिल खेदन बाबा चौक के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गयी, जिस कारण उन्हें सिर में गम्भीर चोट आयी इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में लाया गया. वही सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया,सदर प्रखंड के सुखासन के निवासी अशोक के पुत्र ताराकांत की हुई सड़क दुर्घटना परिजनों ने बताया कि ताराकांत होली अपने मित्र के घर से होली खेल वापस घर आ रहे थे .इसी दौरान सुखासन पुल के समीप एक अज्ञात अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार कर मौके से फरार हो गया, इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में लाया गया, जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा उनकी प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वही कुछ लोग की हल्की सी चोट थी. जिनकी सदर अस्पताल में उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button