Madhepura / Top News: मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता टॉप टेन वांटेड रूप मंडल को पुलिस ने किया गिरफ्तार - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura / Top News: मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता टॉप टेन वांटेड रूप मंडल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधेपुरा/बिहार: इन दिनों मधेपुरा पुलिस को लगातार सफलता पर सफलता मिलते जा रही है जहां कुछ दिन पहले ही टॉप टेन वांटेड अनमोल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था वहां आज फिर मधेपुरा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि टॉप टेन वांटेड में से एक और वांटेड ध्रुव मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

बरामद

मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने दी जानकारी…………..

मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा पुलिस को एक और सफलता मिली जहां टॉप टेन वांटेड में से एक और गिरफ्तार हो चुका है मधेपुरा एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि रुक मंडल पर 2 दर्जन से अधिक अपराधिक इतिहास दर्द है और अपराधिक इतिहास उसका खंगाला जा रहा है

पूरे जानकारी………

कोशी क्षेत्र के टॉप-10 अपराधकर्मियों के विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय, कोशी क्षेत्र सहरसा के निर्देशानुसार मधेपुरा पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मधेपुरा जिले के भी मोस्टवांटेड तथा टॉप-10 अपराधकर्मियों की सूची में शामिल अर्न्तजिला गिरोह के सरगना ध्रुव मंडल पिता – राजेन्द्र मंडल सा०-सिन्धुवाड़ी वार्ड नं0-16 थाना – ग्वालपाड़ा जिला – मधेपुरा वर्ष 2018-19 से ही अपराध की दुनिया में सकिय रहते हुए दो दर्जन से अधिक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर लगातार सुर्खियों में रहा है। उल्लेखनीय है कि इनके उपर दो दर्जन से अधिक लूट, डकैती, हत्या के संगीन मामलें दर्ज है, जिसमें ये वांछित भी है। इनका तथा इनके गिरोह का मुख्य कार्य क्षेत्र मधेपुरा, सहरसा तथा पूर्णिया जिला रहा है। इस गिरोह के कई सदस्यों की गिरफ्तारी पूर्व में ही मधेपुरा पुलिस के द्वारा की जा चुकी है, लेकिन इस गिरोह के सरगना ध्रुव मंडल लगातार फिरार चल रहा था। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें सदस्य के रूप में पु०नि० जयप्रकाश चौधरी, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, उदाकिशुनगंज थाना, 2. पु०अ०नि० अमित कुमार राय, थानाध्यक्ष, बिहारीगंज थाना 03. पु०अ०नि० विजय पासवान, थानाध्यक्ष, ग्वालपाड़ा थाना, पु०अ०नि० रौशन कुमार ओ०पी०अध्यक्ष, अरार ओ०पी० थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी के अलावे सशस्त्र बल, टेकनिकल सेल प्रभात कुमार और धर्मेन्द्र कुमार के सदस्यों को शामिल किया गया था। कुख्यात अपराधकर्मी तथा अर्न्तजिला गिरोह के सरगना होने के कारण बार-बार ध्रुव मंडल पुलिस से बच निकलता था, जिसके कारण पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा इसकी गिरफ्तारी को लेकर स्वयं अनुश्रवण किया जा रहा था । दिनांक-09.03.2023 को इस टीम ने इस कुख्यात अपराधकर्मी को पकड़ने में सफलता पायी है, जो न केवल मधेपुरा जिला में अपराध नियंत्रण में कारगर साबित होगा बल्कि इसकी गिरफ्तारी से सीमावर्ती जिला में भी अपराध नियंत्रण की दिशा में सकरात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है तथा इनके अपराधिक इतिहास का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तारी……..

01. ध्रुव मंडल पिता – राजेन्द्र मंडल सा० – सिन्धुवाड़ी वार्ड नं0-16 थाना-ग्वालपाड़ा मधेपुरा

02. सोनु कुमार पिता- विरेन्द्र मालाकार धुरिया कलासन

थाना-चौसा जिला-मधेपुरा :- 01. रायफल 01c

  1. देशी कट्टा–01
  2. मैगजीन – 01
  3. गोली- 02
  4. VIVO कम्पनी का मोबाईल- 01 06. TVS मोटरसाईकिल 01, रजि० -BR-11A-9638

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button