Madhepura Braking:-मुहर्रर्म त्यौहार के मद्देनज़र सदर थाना में शान्ति समिति की बैठक

अमन श्रीवास्तव मधेपुरा
सदर थाना परिसर में आगामी मुहर्रर्म त्यौहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक आहूत किया गया. बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकार प्रवेंद्र भारती ने किया.
अध्यक्षता करते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि क्षेत्र में पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके और आपसी सद्भाव से मनाने की परम्परा रही है. अशान्ति फैलाने वालों पर प्रशासन हमेशा सख्त रहा है.

मुहर्रम त्यौहार मनाने वालों आयोजकों को कानून व्यवस्था का हर हाल में पालन करना आवश्यक होगा. मुहर्रम मनाने वालों को ध्यान में रखना होगा कि त्यौहार मनाने का लाइसेंस सिर्फ पैदल जुलूस को हीं होगा. किसी भी सूरत में दो पहिया या अन्य वाहनों को जुलूस के साथ अनुमति नहीं होगा. एएसपी ने शान्ति समिति की बैठक में कहा कि शहर की ज़िम्मेदारी होगी .बैठक में कहा कि आयोजकों को लाइसेंस के लिए आवेदन दे कर लाइसेंस ले लेना होगा. उन्होंने कहा कि मुहर्रम के लिए बनाये गए ताज़िया की ऊँचाई इतनी हीं हो कि बिजली के तारों नहीं छू पाए.मुहर्रम के आयोजक अपने सहयोगियों को विधि व्यवस्था को सुचारु रखने में मदद करने को कहेंगे. लाइसेंस धारकों में वृद्ध व्यक्ति को बदल सकते हैं. मुहर्रम में डीजे किसी भी हालत में नहीं बजना चाहिए. सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बैठक में कहा कि मुहर्रम भाईचारा और आपसी प्रेम का त्यौहार है. कोई भी अप्रिय घटना रंग में भंग नहीं डाले, स्थानीय सदर थानाध्यक्ष और पुलिस थाना के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी इस काम को देखेंगे
बैठक में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि ताज़िया में चलने वालों के पास खेल खेलने का सामान रहेगा. किसी भी हाल में तलवार, भाला, चाकू, बरछी आदि खतरनाक हथियारों का प्रयोग नहीं होना चाहिए.
थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगा कि बिजली की आपूर्ति को सम्बंधित विद्युत प्रशाखा के अभियंता की मदद से ताज़िया निकलने तक बन्द या आपूर्ति बहाल को देखेंगे. उन्होंने कहा कि ताज़िया खेलने वाले स्थानों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी के साथ होगी
एसडीपीओ ने शान्ति समिति की बैठक में कहा कि मुहर्रम त्यौहार मनाने वालों को ताकीद रखना होगा कि त्यौहार को त्यौहार के जैसा हीं मनाना होगा. किसी असामाजिक व्यक्ति को अमन चैन में खलल डालने की अनुमति नहीं होगी. शान्ति समिति की बैठक में आयोजकों को नए लाइसेंस बनाने के लिए पुराने लाइसेंस की छाया प्रति संलग्न करना आवश्यक बताया गया.
बैठक में बताया गया कि मुहर्रम में सिर्फ लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति होगी. लाउड स्पीकर के लिए स्थानीय थाना से आवेदन के साथ अनुमति लेना होगा.
प्रखण्ड के बीडीओ, सी. ओ. नगर पंचायत के पार्षदों व मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद के साथ के मुखिया आदि का कार्य होगा कि त्यौहार को देखते गली मोहल्लों की साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान देंगे. बैठक में सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार, एसआई इंद्रजीत तांती ,संतोष कुमार,ध्यानी यादव, मो दुलारे, मो करीम,शौकत अली,मो इरशाद,मो आरिफ,मो तनवीर,मो चुन्नू,मो मुन्नू,शुभम बिरुली,रवि भगत,प्रिंस कुमार,डैशिंग सुमित,हिमांशु,अमित आनंद,एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे

