Madhepura :हथियार के दम पर दुकानदार से 25000 की की लूट - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura :हथियार के दम पर दुकानदार से 25000 की की लूट

हथियार के दम पर 25000 की की लूट

मधेपुरा सदर अनुमंडल के शंकरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में एक खाद व्यवसायी के दुकान पर चार पहिया वाहन से पहुंचे अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर 25 हजार लूट कर फरार हो गए .सीसीटीवी कैमरे में अपराधी की तस्वीर कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि कोसी जोन के टॉप टेन क्रिमनल में शामिल अपराधी राकेश कुमार ने घटना को अंजाम दिया है.

मधेपुरा में लूट का सीसीटीवी फुटेज:हथियार के बल पर व्यवसायी से 25 हजार की लूट, जान से मारने की दी धमकी

लूट का सीसीटीवी फुटेज हो रहा है वायरल

पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार:

वहीं पीड़ित खाद व्यवसायी सुरेंद्र यादव ने शंकरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके साथ ही व्यवसायी सुरेंद्र यादव ने बताया कि मेरे दुकान पर मंगलवार कि देर शाम बगल के नवटोलिया निवासी राकेश कुमार नामक कुख्यात अपराधी पहुंचे और पिस्टल दिखाकर 25 हजार लूट कर फरार हो गया और जाते-जाते गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी.

एसपी ने थानेदार को दिया कार्रवाई का निर्देश

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो जान से मार देंगे। वहीं उन्होंने बताया कि मुझे अब मेरे दुकान की नहीं मुझे मेरे परिवार की चिंता सताने लगी है .मुझे डर है कि वह मेरे परिवार को खत्म कर देंगे. इसलिए प्रशासन से उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.हालांकि मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में स्थानीय थानेदार को निर्देशित किया गया है और जल्द कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button