#Madhepura मेगा कैंप में लाभुकों को मिला स्वरोजगार का संबलविभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति एवं चेक वितरण - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

#Madhepura मेगा कैंप में लाभुकों को मिला स्वरोजगार का संबलविभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति एवं चेक वितरण

मधेपुरा, 12 मार्च 2026 (उजाला टाइम्स): जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन (भा०प्र० से०), के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 मार्च 2026 को जिला उद्योग केन्द्र, मधेपुरा द्वारा PMFME, PMEGP एवं PM विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मेगा कैंप सह ऋण स्वीकृति एवं चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक (भा०प्र० से०), ने की। इस अवसर पर सहायक उद्योग निदेशक श्री इन्द्रदेव राम, अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के समन्वयक एवं शाखा प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पात्र लाभुकों को योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति प्रदान करते हुए चेक वितरित किए गया।

उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक (भा०प्र० से०), ने बैंक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैंक शाखाओं और लाभार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसबढेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button