#Madhepura मुरलीगंज के पकिलपार रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला का शवट्रेन से गिरने या धक्का देने का संदेह, इलाके में सनसनी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

#Madhepura मुरलीगंज के पकिलपार रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला का शवट्रेन से गिरने या धक्का देने का संदेह, इलाके में सनसनी

मधेपुरा, 13 मार्च 2026 (उजाला टाइम्स): मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पकिलपार के पास आज शुक्रवार को अहले सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग महिला

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए, लेकिन मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर गुजरने वाली ट्रेन के कुछ ही समय बाद महिला का शव ट्रैक किनारे देखा गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि या तो महिला चलती ट्रेन से गिर गई, या किसी ने उसे धक्का दे दिया।

मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष आंकी गई है। उसके शरीर पर पीले रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज़ तथा हाथ में रुद्राक्ष का कंगन पाया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को दी।

मौके पर मौजूद की-मैन छोटन प्रसाद ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी जा रही डेमू ट्रेन को गुजरते देखा गया था और उसी दौरान यह घटना होने की संभावना है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। वरीय अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button