MADHEPURA: मधेपुरा जिला ई-रिक्शा संघ की बैठक रास बिहारी उच्च विद्यालय के मैदान पर संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित की गई

MADHEPURA/BIHAR: मधेपुरा जिला ई-रिक्शा संघ की बैठक रास बिहारी उच्च विद्यालय के मैदान पर संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित की गई वही बैठक में 500 से भी ज्यादा रिक्शा चालक शामिल हुए. मौके पर संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार गुड्डू ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से संघ का 5 लाख का वार्षिक बजट पास किया गया। वहीं इस बार का बजट 1 लाख 70 हज़ार फायदा में हुआ। विगत वर्ष संघ द्वारा खर्च की 1 लाख 37 हज़ार की राशि पर सहमति प्रदान की गई। निर्णय लिया गया है कि रिक्शा चालक के नाबालिग और नशे की हालत में पाए जाने पर संबंधित चालक से 500 की जुर्माना वसूल की जाएगी. अध्यक्ष ने बताया कि स्टेशन परिसर और सिंहेश्वर स्थान के बस स्टैंड में चालकों से जबरन शुल्क लेने की बात सामने आई है. जिसपर संबंधित विभाग से बात कर समस्या समाधान की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि संघ के रिक्त पदों में सर्वसम्मति से सचिव हेतु दीपक रस्तोगी और उपाध्यक्ष के लिए मो. खालिद, मो. साहिल सहित 10 संरक्षकों को सर्वसम्मति से निगरानी हेतु नामित किया गया है। निर्णय लिया गया है कि सभी रिक्शा की बाजार में स्पीड 10 किमी प्रति घंटा रहेगी और दूसरे वाहन को ओवरटेक नहीं करेंगे। इस नियम का पालन नहीं करने पर उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा का प्रति व्यक्ति 10 रुपया किराया और नगर परिषद से बाहर जाने पर 20 रुपया किराया लिया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष मो. मिन्हास, दीपक रस्तोगी, रितेश कुमार उर्फ सोनू, मो. खालिद, मो. साहिल,सद्दाम, संजय यादव, संतोष मंडल, बिट्टू, दीना, साहिल,आजाद इत्यादि उपस्थित थे.
