Madhepura: ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत

मधेपुरा/बिहार: राजकीय उच्च पथ 58 पर घोषई के समीप भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि आज सोमवार को सुबह यह हादसा हुआ है । चौसा थाना क्षेत्र के घोषई टावर के पास सुबह एक ट्रक और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गया। जिससे में ऑटो के परखच्चे उड़ गया । जिसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को चौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति नाजुक थी। गंभीर हालत हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही…..

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किशोर कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश करने लगे

जाम…..

हादसे के बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा राजकीय उच्च पथ 58 को जाम कर दिया गया और आक्रोशित लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे

लोगों ने बताया कि ऑटो चौसा की तरफ से आ रही थी तभी ट्रक से टक्कर हो गई ट्रक की टक्कर की आवाज काफी दूर तक लोगों ने सुनी। इसके बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button