Madhepura: टॉप टेन अपराधी में से एक अनमोल यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस के लिए था यह एक सिर दर्द जिस पर 50 से अधिक आपराधिक मामला है - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: टॉप टेन अपराधी में से एक अनमोल यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस के लिए था यह एक सिर दर्द जिस पर 50 से अधिक आपराधिक मामला है

मधेपुरा/बिहार: कोशी क्षेत्र के टॉप-10 अपराधकर्मियों के विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय, कोशी क्षेत्र सहरसा के निदेशानुसार मधेपुरा पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मधेपुरा जिले के भी मोस्टबांटेड तथा टॉप-10 अपराधकर्मियों की सूची में शामिल अर्न्तजिला गिरोह के सरगना अनमोल यादव पे० स्व० रामजी यादव सा0-बेंगहा, थाना – गम्हरिया, जिला- मधेपुरा वर्ष 2018-19 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय रहते हुये दो दर्जन से अधिक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर लगातार सुर्खियों में रहा है। उल्लेखनीय है कि इनके उपर दो दर्जन से अधिक लूट, डकैती, हत्या के संगीन मामलें दर्ज है, जिसमें ये बांछित भी है। इनका तथा इनके गिरोह का मुख्य कार्य क्षेत्र मधेपुरा जिला, सुपौल जिला, सहरसा जिला तथा अररिया जिला रहा है। इस गिरोह के कई सदस्यों की गिरफ्तारी पूर्व में ही मधेपुरा पुलिस के द्वारा की जा चुकी है, लेकिन इस गिरोह के सरगना अनमोल यादव लगातार फिरार चल रहा था। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें सदस्य के रूप में 1. पु०नि० सुरेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल मधेपुरा 2. पु०अ०नि० अरूण कुमार, थानाध्यक्ष सिंहेश्वर थाना 2. पु०अ०नि० त्रिलोकी नाथ शर्मा, थानाध्यक्ष गम्हरिया के अलावे कमांडो टीम के सदस्य एवं टेकनिकल सेल के सदस्यों को शामिल किया गया था। कुख्यात अपराधकर्मी तथा अर्न्तजिला गिरोह के सरगना होने के कारण बार-बार अनमोल यादव पुलिस से बच निकलता था, जिसके कारण पुलिस अधीक्षक मधेपुरा द्वारा इसकी गिरफ्तारी को लेकर स्वयं अनुश्रवण किया जा रहा था। दिनांक 06.03.23 को इस टीम ने इस कुख्यात अपराधकर्मी को पकड़ने में सफलता पायी है, जो न केवल मधेपुरा जिला में अपराध नियंत्रण में कारगर साबित होगा बल्कि इसकी गिरफ्तारी से सुपौल जिले के सुपौल थाना, पिपरा थाना, त्रिवेणीगंज थाना एवं अररिया जिले के भरगामा थाना, सिमराहा थाना तथा सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इनके अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है तथा इनके अपराधिक इतिहास का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button