Madhepura: मधेपुरा में जमीनी विवाद में हिंसक झड़प: - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: मधेपुरा में जमीनी विवाद में हिंसक झड़प:

युवक ने अपने ही मौसा को मारी गोली, हालत गंभीर किया गया हायर सेंटर रेफर

मधेपुरा सदर अनुमंडल के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर वार्ड नंबर एक में साडू के बेटों ने अपने ही मौसा को गोली मार दी.वही घायल व्यक्ति को गंभीर स्थिति में उसे कुमारखंड पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाना के संपत्ति विवाद को लेकर अपराधी युवकों ने अपने ही मौसा को आज दोपहर गोली मार दिया है।

बताया जाता है कि बैसाढ पंचायत के भैरोपुर गांव वार्ड नंबर 1 में दिन के करीब 12:00 बजे उपेंद्र शर्मा को उसके साडू के लड़के संजेश कुमार, मंजेश कुमार और मिथलेश कुमार ने पीछे के दरवाजे से आंगन में घुसकर गोली मार दिया। बताया जाता है कि 10 दिन पहले से ही नाना के संपत्ति को लेकर बहनों के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। उसी बात को लेकर हत्या करने की नियत से भर्राही ओपी क्षेत्र के धुरगांव निवासी संजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, मंजेश कुमार और दो व्यक्ति कट्टा लेकर आया और उपेंद्र शर्मा को गोली मारकर फरार हो गया। उपेन्द्र शर्मा की पत्नी ने बताया कि 10 दिन पूर्व भी मंजेश कुमार अपने पिता तेज नारायण शर्मा को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। जानकारी के अनुसार युवक संजेश का कहना है नानी का जो जमीन है वह उनके नाम लिख दे वही मना कर रही थी, जिस वजह से संजेश गुस्से में था और इस घटना को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button