Madhepura : मधेपुरा के बुढ़ावे मैं युवक को पीट पीट कर किया हालत नाजुक। प्रेम-प्रसंग का है मामला - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura : मधेपुरा के बुढ़ावे मैं युवक को पीट पीट कर किया हालत नाजुक। प्रेम-प्रसंग का है मामला

मधेपुरा में भीड़ ने युवक को पीटा:

प्रेम-प्रसंग का है मामला, पिटाई से युवक की हालत गंभीर; हायर सेंटर हुआ रेफर

मधेपुरा में सामूहिक भीड़ ने एक युवक की हाथ पैर बांध कर जमकर लाठी-डंडे से पिटाई की वही युवक लगातार गुहार लगाता रहा.लेकिन लोग बारी-बारी से पिटाई करते रहे वही युवक के गंभीर हालत में युवक को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है

बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

युवक को सिंघेश्वर प्रखंड के बुढ़ावे गांव में एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती से मिलने पहुंचा युवक को तथाकथित स्थानीय लोगों ने घेर कर हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। सामूहिक पिटाई के बाद युवक काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को गंभीर हालत में जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती करवाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां गंभीर स्थिति में उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button