Madhepura: जान हथेली ओर रखकर पटरी पार करते यात्री व स्थानीय लोग
- जान जोखिम में डालकर पटरी पर करते लोग
- पटरी के बीच से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म जाते लोग नही है जान का भय

Aman kumar Report
Madhepura/ bihar मधेपुरा शहर में रेलवे ने एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीधी बनाया है लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते हैं. ज्ञात हो कि मालगाड़ी का सेंटिंग इसी ढाला से किया जाता है. इस कारण दिन भर में कई बार पटरी से मालगाड़ी के अलावा कई गाड़ी चलती रहती है. माल गाड़ी के सेंटिंग करने में कम से कम आधे घंटे का समय लगता है. अगर इस दौरान ट्रैन आती और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.अगर रेलवे प्रशासन समय समय पर अलौनसमेंट करते रहे तो लोग सीधी का प्रयोग किया करेंगे.नही तो एक बड़ी घटना घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. ज्ञात हो कि पूर्व में ऐसी घटना घट चुकी है. फिर भी रेलवे प्रशासन सजग नहीं हो रही है.
- स्टेशन पर खड़े मालगाड़ी या अन्य ट्रैन के नीचे से निकलने से घट सकती है घटना –
अगर लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर प्लेटफार्म में बने सीधी का प्रयोग करते है तो किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका नही बनेगी. पटरी पार करने से लोगों के लिए काफी दुखदायी बन सकता है. स्टेशन में लगी मालगाड़ी व अन्य ट्रेन के नीचे से पार होने लगते हैं. पैसेंजर ट्रेन या माल गाड़ी या फिर इंजन जब पीछे वापस आती है तो लोगों को पता भी नहीं चल पाता है. ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है.
- रेलवे द्वारा नहीं चलाया जाता है जागरूकता अभियान:
रेल इंजन या माल गाड़ी के ट्रेक बदलने के समय फाटक बंद रहने के कारण रेलवे ढाला के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है. जिससे लोग जान जोखिम में डालकर पटरी के बीच एवम स्टेशन में लगी गाड़ी के नीचे से पार करते हैं. रेलवे पटरी को कई बार थोड़ा सा ऊपर-नीचे किया जाता है, ऐसे में कई लोगों के सिर में चोट भी लग जाती है. कभी कभी सिंग्नल होने के बावजूद रोड क्रॉस करने में होने वाली जोखिम को लेकर लोगों में जागरूकता की जरूरत है. जागरूकता के लिए रेलवे विभाग द्वारा खासकर व्यस्त फाटक के आसपास रेलवे पुलिस तैनात करने के साथ-साथ वहां बैनर पोस्टर लगाने की जरूरत है, जो कि दिखाई नहीं दे रहा है. साथ ही इस मामले को लेकर बराबर जागरूकता अभियान चलाकर ऐसे नहीं करने की सलाह देनी चाहिये.
इस संबंध में सीडब्ल्यूआई सुनील कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए यात्रियों के लिए सीधी की सुविधा दी गयी है. पटरी क्रॉसिंग पार करना गलत है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.
