Madhepura: घर में रहकर की पढ़ाई बीपीएससी अर्थशास्त्र लेक्चरल में हुआ चयन

प्रधान संपादक अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मधेपुरा: बिहार: एक सफल इंसान बनना हर किसी की चाहत होती है.लेकिन इसके लिए उसे जी-तोड़ मेहनत करना पड़ता है. सदर प्रखंड क्षेत्र के राजपुर निवासी शंभू शरण भारतीय के पुत्री एवं शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ पंकज कुमार की पत्नी डॉ श्वेता शरण भारतीय ने मेहनत कर बीपीएससी द्वारा राजकीय पोलीटेक्निक कालेज में मानवता (अर्थशास्त्र) विषय में व्याख्याता पद हेतु चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी है. डॉ श्वेता शरण भारतीय के एक छोटे से गांव शहर के गौशाला में रहकर की तैयारी की.कहते हैं ना कि अगर मन में कुछ करने की ठान लो तो उसे किसी भी तरह से पूरा किया जा सकता है. ऐसा ही डॉ श्वेता शरण भारतीय के साथ भी हुआ. एक छोटे से गांव में रहने के बावजूद भी इन्होंने अपने सपने को उड़ान भरने का मौक़ा दिया. वहीं डॉ श्वेता शरण भारतीय ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व परिजनों को दिया है. उन्होंने कहा कि मेरी मेहनत व माता-पिता, भाई व परिजनों के आशीर्वाद से ही उन्हें यह सफलता मिली है.जानकारी हो कि डॉ श्वेता शरण भारतीय को गोल्ड मेडलिस्ट है.वही उनकी बड़ी बहन रचना शरण भारतीय पतरघट में बीडीओ के पद पर है.उन्होंने कहा कि श्वेता छोटी से ही पढ़ाई में अवल रही है.
