ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura:सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत

सदर प्रखंड के आपूर्ति वार्ड नंबर 10 के निवासी रामचंद्र राम की पत्नी दुखनी देवी की हुई मौत
जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि दुखनी देवी खेत जा रही थी इसी दौरान आपूर्ति के समीप एक ऑटो ने महिला को धक्का मार दिया जिससे महिला गिर गयी.वहीं सड़क पर गिरने के कारण महिला के सिर में चोट लग गयी. के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से महिला को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया जहां सदर अस्पताल में महिला की उपचार की जा रही थी .वही महिला के सिर में गंभीर चोट के कारण महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया एंबुलेंस में ले जाते के क्रम में ही महिला की मौत हो गयी. इसके बाद शव की पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
