Madhepura:अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर युवाओं के उपद्रव को देखते हुए पुलिस अलर्ट निकाला फ्लैग मार्च - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर युवाओं के उपद्रव को देखते हुए पुलिस अलर्ट निकाला फ्लैग मार्च

अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर युवाओं के उपद्रव को देखते हुए पुलिस अलर्ट है.पुलिस जवानों ने रविवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला. थाना प्रभारी संयुक्त नेतृत्व में टिकारी शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया.लोगों से शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने की अपील गयी. फ्लैग मार्च के माध्यम से हिसात्मक प्रदर्शन और तोड़फोड़ किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करने की उपद्रवियों को चेतावनी दी गई.साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त रहने का संदेश दिया.

थाना परिसर से निकला फ्लैग मार्च बस स्टैंड, कॉलेज चौक ,पुरानी बाजार, पूर्वी एवं पश्चिमी बाईपास सहित शहर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण किया थाना अधय्क्ष सुरेन्द्र कुमार नेबबताया कि किसी तरह के अफवाह फैलाने, आमजन को उकसाने एवं शांति भंग करने वाले असामाजिक व स्वार्थी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रख रही है. फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सहित सिंहेश्वर थानाध्यक्ष अरुण कुमार,भर्राही ओपी अध्यक्ष उमेश ,धर्मेन्द्र कुमार,सत्यप्रकाश, राजेश ,रवि रंजन, अमित, महेश, कमांडो हेड बिपिन एवं उनकी टीम के साथ बड़ी संख्या में महिला व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button