Madhepura:दो हत्याकांड एवं दुष्कर्म मामले में शामिल एक शूटर सहित चार अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा/बिहार: इन दिनों मधेपुरा पुलिस को सफलता पे सफलता मिल रही है मधेपुरा एसपी राजस कुमार ना प्रेस वार्ता कर बटाये की
मामला……..
वर्ष-2022 के सितम्बर महीने में अमीर यादव की गोली मारकर हत्या कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा गढिया चौक पर कर दी गई थी। इस सन्दर्भ में मृतक अमीर यादव के परिजनों के द्वारा मधेपुरा थाना कांड सं0-866/22 दिनांक-09.09.22 धारा-302/34 भा0द0वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम अंकित किया गया था, जिसमें तीन व्यक्तियों को नामजद बनाया गया था। इसी प्रकार 01.02.23 को श्रीपुर सुखासन में अवस्थित चौक के पास सुबह 07.30 बजे ही शंकर भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सन्दर्भ में मृतक शंकर भगत के परिजनों के द्वारा मधेपुरा थाना कांड सं0-113/23 दिनांक-02.02.23 धारा-302/120 (बी)/506/34 भा0द0वि0 एवं 27 शस्त्र अधिनियम अंकित किया गया था, जिसमें तीन व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया था, जो कि मृतक के ही परिवार के सदस्य थे। इन दोनों कांडो का अनुसंधान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के द्वारा नगर थानाध्यक्ष तथा अनुसंधानकर्ता के सहयोग से किया जा रहा था। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में वैज्ञानिक युक्तियों के सहयोग से यह बात प्रकाश में आयी कि इन दोनों घटना कारित करने में अन्य गिरोह का हाथ है, जिसमें कुछ स्थानीय तथा कुछ बाहर के अपराधी शामिल है। इस दिशा में पुलिस के द्वारा अनुसंधान किया ही जा रहा था कि दिनांक- 15/16.03.23 के मध्य रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि उक्त दोनों घटना को कारित करने वाले गिरोह ग्राम खोपैती में अंशु राज के घर पर एकत्रित हुए है तथा पुनः किसी बड़ी घटना के अंजाम देने की योजना बना रहे है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निदेशानुसार उक्त स्थल का घेराबंदी करते हुए छापामारी की गई, जहाँ से उक्त दोनों घटना में शुटर का काम करने वाले अंशु राज के साथ उनके अन्य दो सहयोगियों को हथियार, शराब एवं नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य अपराधकर्मी भागने में सफल हो गये। जब उपरोक्त दोनों हत्या के संबंध में अंशु राज से पूछताछ की गई तो उन्होंने उक्त दोनों घटना में अपने अन्य सहयोगियों के साथ शामिल रहने तथा घटना कारित करने की बात स्वीकार की है। इनके द्वारा बताया गया कि अमीर यादव की हत्या आपसी बर्चस्व के लिए किये थे, जबकि शंकर भगत की हत्या ये सुपारी लेकर कारित किये थे। उल्लेखनीय है कि इन दोनों कांडो में मधेपुरा पुलिस के द्वारा अनुसंधान के माध्यम से घटनाकारित करने वाले सही अभियुक्त की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है, जो कि न्याय कि दृष्टिकोण से मधेपुरा पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि है। घटनास्थल पर से बरामद हथियार व अन्य नशीले पदार्थ के संबंध में मधेपुरा थाना कांड सं0-273 / 23 दिनांक-16.03.23 धारा-399/402 भा0द0वि0 एवं 25 (1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम तथा 8/20(b)(ii) (A) N.D.P.S Act तथा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 कुल छः अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज कर लिया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हत्या की घटना में शामिल शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है तथा इनका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
मधेपुरा थाना अन्तर्गत ग्राम सिंहपुर में सड़क के किनारे सुनसान जगह पर दिनांक 09.01.23 को एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गई थी, जिसके सन्दर्भ में मधेपुरा थाना कांड सं0-33/23 दिनांक- 10.01.23 धारा-365/366/376 भा0द0वि० एवं 3 (1) (W) Sc / St Act के अन्तर्गत कुल 07 लोगों के विरूद्ध दर्ज किया गया था, जिसमें से अधिकांश अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी थी, परन्तु मुख्य अभियुक्त रूदल यादव पे० धनिक लाल यादव सा0-गोढियारी, थाना + जिला – मधेपुरा फिरार चल रहे थे, जिसे मधेपुरा पुलिस के द्वारा दिनांक-15.01.23 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता-
(1) अंशु राज पे0 कैलाश यादव सा0-खोपैती, वार्ड नं0-11, थाना + जिला – मधेपुरा ।
(2) संतसेवी कुमार पे० साबित लाल यादव सा0-खोपैती, वार्ड नं0-13, थाना + जिला – मधेपुरा ।
(3) राणा कुमार उर्फ गोलु कुमार पे० रणजीत यादव सा0- ठेंगहा, वार्ड नं0-03, थाना-सौरबाजार, जिला-सहरसा
(4) रूदल यादव पे० धनिक लाल यादव सा०- गोढियारी, थाना + जिला – मधेपुरा ।
बरामद सामानों की विवरणी :-
(1) लोहा का बना देशी कट्टा 01
(2) जिन्दा गोली -02
(3) गांजा:- 500 ग्राम।
(4) मोबाईल -03
(5) देशी चुलायी शराब :- 05 लीटर
(6) चिलम:- 01
(7) खैनी का डब्बा 01
(8) मोटरसाइकिल :-01
छापामारी टीम के सदस्यः-
(1) पु०अ०नि० अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष, मधेपुरा । (2) पु०अ०नि० श्यामनंदन यादव, मधेपुरा थाना ।
(3) पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, मधेपुरा थाना । (4) पु०अ०नि० निसार आलम, मधेपुरा थाना ।
(5) पु०अ०नि० सत्यप्रकाश, मधेपुरा थाना
(6) स०अ०नि० संजीव कुमार, मधेपुरा थाना ।
(7) स0अ0नि0 श्यामदेव ठाकुर, मधेपुरा थाना एवं सशस्त्र बल के जवान ।
(8) कमांडो टीम |
