#LpG होर्मुज संकट में भारत को राहत: ईरान ने दिए LPG जहाजों को रास्ता, 22 जहाजों की उम्मीद - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

#LpG होर्मुज संकट में भारत को राहत: ईरान ने दिए LPG जहाजों को रास्ता, 22 जहाजों की उम्मीद

मिडिल ईस्ट जंग और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की सख्ती के बीच LPG लदे भारत के दो जहाज गुजरात तट की ओर पहुंच रहे हैं। ईरान ने शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ (92,700 टन LPG) को होर्मुज पार करने की इजाजत दी। एक-दो दिनों में ये तट पहुंचेंगे, गैस संकट कम होगा—लोगों को सिलेंडर लाइनों से राहत, होटल-ढाबों को सप्लाई सुधरेगी।

फारस की खाड़ी में फंसे 22 भारतीय जहाजों (4 कच्चा तेल, 6 LPG, 1 LNG) को भी जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद। शिपिंग मिनिस्ट्री के अनुसार, कूटनीति से सफलता मिली। ईरान ने कहा था तेल की एक बूंद नहीं गुजरेगी, लेकिन भारत के जहाजों को रास्ता दिया

ईरानी युद्धपोत का ‘अहसान’: कोच्चि में 4 मार्च से खड़े IRIS Lavan के 180 नौसैनिकों को भारत ने ठहराया, सुविधाएं दीं। रॉयटर्स रिपोर्ट: नौसैनिक तेहरान रवाना। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरानी समकक्ष अब्बास अरागची से 4 बार बात की।

सीक्रेट डील? जियोपॉलिटिकल विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी के ट्वीट: 180 नौसैनिकों के बदले दो LPG जहाजों को होर्मुज पैसेज। गुरुवार-शुक्रवार डील बनी। भारत का ‘बड़ा दिल’ ईरान ने लौटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button