BIHAR NEWS: दूल्हे की स्टेज पर ही हुई मौत शादी का माहौल बदला मातम में

- बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड में शादी में जयमाला स्टेज पर ही दूल्हे की मौत इससे शादी की खुशी मातम में बदल गई
बिहार/सीतामढ़ी: मामला सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा गांव की है. यहां बुधवार की रात परिहार प्रखंड के मनिथर गांव से सुरेंद्र कुमार की बारात आई थी. बारात आने के बाद शादी की रस्म अदायगी चल रही थी
इस बीच, जयमाला का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया.जयमाला के लिए स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन पहुंच गए था जयमाला के बाद अचानक से दूल्हा बेहोश होकर स्टेज पर गिर गया दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर नी उसे मृत घोषित कर दिया इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई.
बुधवार को परिहार के मनिथर से सोनबरसा के इंदरवा गांव में आई हुई थी. मृतक के बड़े भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि घर से बारात निकली थी. तब तक सुरेंद्र ठीक था. लेकिन, जलमासा से बारात दरवाजा लगाने के लिए निकलने के दौरान बजाए गए डीजे के समय से ही उसके द्वारा आवाज को कम करने के लिए कहा जा रहा था. दरवाजा लगने के वक्त भी सुरेंद्र आवाज कम करने को कह रहा था. लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया. इस घटना के दूल्हे और दुल्हन के गांव में मातम पसर गया. चिकित्सकों के मुताबिक सुरेंद्र की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना है
