Big Braking: तीन भाई के विवाद में छोटे भाई ने चलाई गोली दो भाई जख्मी बेहतर इलाज के एक हायर सेंटर रेफर दूसरे भाई की मौत - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Big Braking: तीन भाई के विवाद में छोटे भाई ने चलाई गोली दो भाई जख्मी बेहतर इलाज के एक हायर सेंटर रेफर दूसरे भाई की मौत

शुक्रवार की रात आपसी विवाद में एक सनकी भाई ने दो बड़े भाई को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ,वही दूसरे भाई की गोली लगने से मौत हो गई

जिसमें से एक भाई की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई जबकि दूसरे को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है.विदित हो की मृतक की पहचान भिरखी वार्ड-25 निवासी बालेश्वर भगत के बेटे सिंकू कुमार (32) के रूप में हुई.जानकारी देते हुए बताया गया कि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर भगत के तीसरे बेटे राहुल कुमार अपने से बड़े दो भाई रमण कुमार (40) और सिंकू कुमार (32) को गोली मार दिया. दोनों भाई को दो-दो गोली लगी है. मृतक सिंकू कुमार मधेपुरा कोर्ट में स्टाम्प वेंडर का काम करता था.वहीं रमन कुमार रंजन बालू-गिट्टी का थोक विक्रेता है. इधर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.वही इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि आपसी विवाद में सगे भाई ने अपने दो बड़े भाई को गोली मारी है. जिसमें से सिंकू कुमार की मौत हो गई है. दूसरे भाई को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button