ब्रेकिंग न्यूज़
9 जुलाई को ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का चक्का जाम, आवश्यक सेवाएं रहेंगी मुक्त

पटना। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के बिहार महासचिव राजकुमार झा ने बयान जारी कर बताया कि 9 जुलाई 2025 को सीटू समेत सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के समर्थन में परिवहन कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि ट्रक, बस, मिनी बस, टैंकर और लॉरी का संचालन 8 जुलाई की मध्यरात्रि से पूरी तरह बंद हो जाएगा। सुबह से ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और मोटर कैब भी नहीं चलेंगे। बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ ने राज्य के सभी 38 जिलों में परिचालन बंद करने की तैयारी पूरी कर ली है।
बिहार राज्य ट्रक चालक कल्याण संघ के अध्यक्ष मुबारक हुसैन ने भी लोडिंग-अनलोडिंग कार्य ठप रखने की घोषणा की है। हालांकि आवश्यक सेवाओं को इस बंदी से मुक्त रखा गया है।
राजकुमार झा ने हड़ताल की सफलता की कामना की है।
