#सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोलियों से छलनी कर हत्या की, इलाके में सनसनी
सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड के पास देर रात बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने थार गाड़ी पर सवार सतीश कुमार उर्फ छोटू मिश्रा को ताबड़तोड़ गोली मार दी। फकीर टोला निवासी मृतक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान सतीश उर्फ छोटू मिश्रा, फकीर टोला निवासीमृतक युवक की पहचान सतीश कुमार उर्फ छोटू मिश्रा के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के फकीर टोला का रहने वाला था। उसके शरीर के कई हिस्सों पर गोलियों के निशान मिले हैं और अपराधियों ने करीब एक दर्जन गोलियां मारीं। पुलिस ने मौके से 12 खोखे बरामद किए हैं।
रात में साथियों संग बाहर निकले थे मृतक
घटना के संबंध में बताया जाता है कि छोटू मिश्रा रात के वक्त अपने साथियों के साथ घर से बाहर निकला था। इसी दौरान मीरा सिनेमा रोड के समीप घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

एसडीपीओ बोले- आपसी विवाद का मामला, डॉग स्क्वायड और FSL टीम जांच में
घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है और मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि डॉग स्क्वायड और FSL टीम को बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश की जा रही है और जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

