सहरसा:बंदी प्रभाकर हत्याकांड में मुख्य शूटर समेत 3 गिरफ्तार पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर दे जानकारी - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा:बंदी प्रभाकर हत्याकांड में मुख्य शूटर समेत 3 गिरफ्तार पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर दे जानकारी

सहरसा/बिहार: कोर्ट भवन में विचाराधीन बंदी प्रभाकर कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर विवेक यदुवंशी को कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में दो लाइनर को भी पकड़ा गया है। इस मामले में अबतक कुल पांच बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सहरसा पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस………..

दिनांक 28.03.2023 को व्यवहार न्यायालय परिसर सहरसा में एक विचाराधिन कैदी प्रभाकर कुमार पिता कमान सिंह सा०- मुरली बसंतपुर थाना बनगाँव जिला सहरसा को पेशी के बाद कोर्ट हाजत ले जाने के दौरान कुल 6 प्राथमिकी एवं 3 अप्राथमिकी अभियुक्तों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दिया। जिसके बाद कोर्ट परिसर में प्रतिनियुक्त सुरक्षाकर्मी डीपीसी 548 कैलाश कर्ण (वादी) के आवेदन के आधार पर सहरसा सदर थाना कांड संख्या सं0-206 / 23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ गया, मृतक के शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया गया,

त्वरित गति से अनुसंधान करते हुए घटना की तिथि को ही दो प्राथमिकी अभियुक्त 1. अलोक कुमार पे० भुपेन्द्र यादव सा०- पशुपालन कॉलोनी थाना व जिला सहरसा को कोर्ट परिसर में तथा 2. कार्तिक कुमार पिता विजय यादव सा० अगवानपुर वार्ड न0-03 थाना व जिला सहरसा को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था । अग्रतर अनुसंधान के क्रम में कांड के मुख्य प्राथमिक अभियुक्त विवेक कुमार पिता क्षमदेन यादव सा० शाहपुर वार्ड न0-05 थाना व जिला सहरसा को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जिसके निशानदेही पर इनके द्वारा इस घटना में प्रयुक्त एक लोडेड देसी कट्टा एक कारतूस के साथ, तथा अप्राथमिक अभियुक्त 4. राजीव कुमार पे० मिथलेश यादव, 5. विवेक यदुवंशी उर्फ अन्नु पे० मोहन कुमार मंगलम दोनों सा० साहुगढ़ थाना व जिला मधेपुरा को गिरफ़्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी :-

  1. अलोक कुमार पे० भुपेन्द्र यादव सा० पशुपालन कॉलोनी थाना व जिला सहरसा 2. कार्तिक कुमार पिता विजय यादव सा० अगवानपुर वार्ड न0-03 थाना व जिला सहरसा
  2. मुख्य प्राथमिक अभियुक्त विवेक कुमार पिता क्षमदेन यादव सा० शाहपुर वार्ड न0-05 थाना व जिला सहरसा 4. राजीव कुमार पे० मिथलेश यादव,
  3. विवेक यदुवंशी उर्फ अन्नु पे० मोहन कुमार मंगलम दोनों सा० साहुगढ़ थाना व जिला मधेपुरा

बरामदगी:-

एक देसी कट्टा दो ज़िंदा कारतूस एक देसी पिस्टल पाँच खोखा 7.65 mm का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button