शक्तिधाम में श्याम बाबा की हुई अषाढ़ एकादशी पूजा, भजनों से गूंजा दरबार

पटना। बैंक रोड स्थित शक्तिधाम मंदिर में आषाढ़ सुदी एकादशी के पावन अवसर पर श्याम बाबा की विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन हुआ। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्तिमय वातावरण में पूरा शक्तिधाम श्याम भक्ति में डूबा रहा। मौके पर शक्तिधाम के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया कि इस आषाढ़ शुक्ल एकादशी को श्याम बाबा का एकादशी पूजा किया गया। संध्या में कार्यक्रम की शुरुआत श्याम भक्ति से ओत-प्रोत मधुर भजनों की प्रस्तुति से हुई। भजन श्याम धणी को दरबार सज्यो है, सब कोई दर्शण करल्यो जी…” पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्तों ने प्रेमपूर्वक तालियों के साथ सुर में सुर मिलाया। भक्ति का यह माहौल तब और विशेष हो गया जब गायक माधव सुल्तानिया अंकित के भजन में श्याम बाबा के खाटूवाले रूप और माता अहिलवती के आंगन में उनके अवतार का वर्णन हुआ। धरती झूमै अम्बर झूमै, झूम उठ्यो संसार…भजन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम के अंत मे सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर एमपी जैन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अमर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रमेश मोदी, अक्षय अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, रोहन झुनझुनवाला, दीपक, बिमल माधोगढिया, राजकुमार अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल मुन्नाजी, रोशन सर्राफ, मोहन सर्राफ, शकुन्तला अग्रवाल आदि प्रमुख रहे। आयोजन में भक्तों ने श्याम बाबा के दरबार में प्रेम और श्रद्धा से दर्शन किए और आषाढ़ सुदी एकादशी के पुण्य का लाभ प्राप्त किया।
