Madhepura:मौसम में बदलाव सेहत का रखें विशेष ख्याल - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:मौसम में बदलाव सेहत का रखें विशेष ख्याल

मौसम में बदलाव के बीच मरीजों का दबाव बढ़ने से सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड फुल होने लगा है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को अधिकांश बेडों पर मरीज भर्ती पाए गए। ज्यादातर मरीजों में उल्ट- दस्त और सांस संबंधी परेशानी पायी गयी।

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव का असर महसूस होने लगा है। सुबह और शाम को अच्छी ठंड महसूस होने लगी है। लेकिन सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों के शरीर पर गरम कपड़े कम नजर आ रहे हैं। खान-पान और रहन- सहन में लापरवाही के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। लोग उल्टी, दस्त, बुखार और दम्मा की चपेट में आने लगे हैं। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मंगलवार को मरीजों से फुल नजर आए।

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अचानक मौसम में बदलाव और ठंड कीदस्तक लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खान- पान और रहन-सहन में लापरवाही के कारण लोग उल्टी, दस्त, बुखार, सर्दी, खांसी की चपेट में आ रहे हैं। छोटे छोटे बच्चे भी ठंड की चपेट में आने लगे हैं। नेहालपट्टी वार्ड आठ निवासी अखिलेश कुमार को शनिवार से ही उल्टी हो रहा है जिसके बाद उसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के वार्ड 11 निवासी मो. परवेज की तीन वर्षीय पुत्री पाकीजा प्रवीण को सर्दी, खांसी के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद उसे परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। भतनी कुमारखंड कुपाड़ी निवासी ने देवन शर्मा के पुत्र फूल कुमार को बुखार आने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button