मौलाना जमालुद्दीन क़ासमी की किताब ‘दीनी मालूमात’ का भव्य विमोचन दीनी शिक्षा को आम करने की सराहनीय पहल - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मौलाना जमालुद्दीन क़ासमी की किताब ‘दीनी मालूमात’ का भव्य विमोचन दीनी शिक्षा को आम करने की सराहनीय पहल


पटना। ऑल इंडिया मिली काउंसिल बिहार के कार्यालय में प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना मुफ्ती मोहम्मद जमालुद्दीन क़ासमी की नई किताब ‘दीनी मालूमात’ का भव्य विमोचन हुआ। इस मौके पर इल्मी, मिली और समाजी हल्कों की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमीर-ए-शरीअत मौलाना मुफ्ती क़ाज़ी अनीसुर्रहमान क़ासमी ने की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में दीनी तालीम को आम करना वक्त की ज़रूरत है और यह किताब एक अहम कदम है।
मुख्य अतिथियों में मौलाना मोहम्मद शाहिद नासरी अलहनफी (दावतुस्सुन्ना, महाराष्ट्र), मौलाना डॉ. मोहम्मद आलम क़ासमी (अध्यक्ष, AIMC बिहार), जनाब अली अहमद फ़िरदौसी (अध्यक्ष, AIMC पटना), मुफ्ती मोहम्मद नाफ़े आरिफ़ी, सैयद आदिल फरीदी, मुफ्ती सुहैल अहमद क़ासमी और प्रो. डॉ. शम्सुल हुसैन सहित कई अन्य विद्वान और समाजसेवी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह किताब आम मुसलमानों के लिए दीनी समझ और अकीदे की जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगी। सरल और प्रभावशाली भाषा में लिखी यह पुस्तक हर उम्र के पाठकों के लिए उपयोगी है।
अंत में मौलाना अनीसुर्रहमान क़ासमी ने लेखक को मुबारकबाद दी और दुआ की कि अल्लाह तआला इस प्रयास को क़ुबूल फरमाए और उम्मत को इससे लाभ दे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ और मुबारकबाद के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button