मेडिकल स्टोर में गलत सुई देने से बच्ची की हुई मौत के बाद मधेपुरा में लोगों ने मचाया बवाल, - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल स्टोर में गलत सुई देने से बच्ची की हुई मौत के बाद मधेपुरा में लोगों ने मचाया बवाल,

मधेपुरा में एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डाॅक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा।मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड नम्बर 11, फरीदाबाद निवासी मो. जसीम की चार वर्षीय पुत्री रुख़्शाना खातून की तबियत खराब हो गयी थी। इलाज के लिए पहले भी परिजन उसे सदर अस्पताल मधेपुरा ले गए थे और उसका ईलाज करवाया गया था। वहीं आज बच्ची की तबियत एक बार फिर बिगड़ने के बाद एक इंजेक्शन दिलवाने परिजन पुरानी बाजार स्थित बिहार मेडिकल ले गए, जहां इंजेक्शन पड़ते ही बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करते हुए जमकर बवाल काटा। लोगों का आरोप है कि बच्ची को सिर्फ सर्दी जुकाम ही था और इंजेक्शन बिहार मेडिकल में उसे दी गई, जिसके बाद बच्ची की मौत हो गयी। वहीं मौके पर पहुंची मधेपुरा थाने की पुलिस द्वारा लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया गया। फिलहाल मौके से आरोपी बिहार मेडिकल के मालिक और कर्मचारी दुकान बंद कर गायब हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button