मधेपुरा/सुपौल: कुख्यात अपराधी प्रमोद यादव गिरफ़्तार मधेपुरा एवं सीमावर्ती जिला सुपौल के इलाके में आपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा/सुपौल: कुख्यात अपराधी प्रमोद यादव गिरफ़्तार मधेपुरा एवं सीमावर्ती जिला सुपौल के इलाके में आपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी

मधेपुरा/सुपौल/बिहार: 15/03/23 को मधेपुरा जिला पुलिस द्वारा कोशी दियारा के कुख्यात सरगना एवं 50000/- रू० के इनामी फिरार गैंगस्टर प्रमोद यादव सा0- रायभीर, थाना- शंकरपुर, जिला- मधेपुरा को बिहार एस०टी०एफ० के सहयोग से जम्मू-कश्मीर के डोमना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।

कुख्यात गैंगस्टर प्रमोद यादव, मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र एवं सीमावर्ती जिला सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना गिरोह चलाता था. गिरोह का काम सुपारी हत्या / रंगदारी एवं लेवी वसूलना तथा पैसे लेकर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा दिलाना था ।

विशेषकर से ग्रामीण / कोसी दियारा इलाके में कख्यात प्रमोद यादव की तूती चलती थी। इसकी गिरफ्तारी से मधेपुरा एवं सीमावर्ती जिला सुपौल के इलाके में आपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी। इसकी गिरफ्तारी मधेपुरा पुलिस के बेहद बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button