मधेपुरा: सदर थाना परिसर में आगमी होली को लेकर रविवार को शांति समिति बैठक
डीजे पर पूर्ण तरह प्रतिबंध सादगी से मनाए होली :एसडीएम

शराब व शराबियों पर रहेगी पुलिस की पैनिक नजर :एसडीपीओ

प्रधान संपादक अमन श्रीवास्तव एव उपसंपादक अमन आनंद कीं स्पेशल रिपोर्ट
मधेपुरा: सदर थाना परिसर में रविवार को सदर एसडीओ नीरज कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. वहीं बैठक का संचालन सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव एवं सदर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने किया वही बैठक में सदर अंचलाधिकारी योगेंद्र दास उपस्थित थे. बैठक में प्रशासन ने होली पर्व को शांति व भाईचारे की के साथ पर्व मनाए. और सार्वजनिक स्थल पर किसी तरह से आपत्तिजनक गाना नहीं बजाया जाना .डीजे पर पूर्ण तरह प्रतिबंध लगाया गया है.शराबियों पर विशेष नजर रहेगी. वही भीड़ नही लगाने का आदेश दिया गया है.वही सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा की किसी भी तरह की असमाजिक तत्व पर पुलिस की पैनिक नजर रहेगी. होली पर्व में पुलिस जवान वर्दी व बिना वर्दी के शराब कारबियो को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.उनको धर पकड़कर कर जेल भेजा जा रहा है.
वही बैठक में उपस्थित एसआई देवेन्द्र ठाकुर, एस आई संजीव कुमार, मुंशी अखिलेश कुमार, यू एस पाल, विन्देश्वरी चौधरी,श्याम देव ठाकुर, अरविंद यादव,सुनील सिंह किशोर कुमार,राष्ट्रीय लोक जनता दल नेता प्रो अभिषेक कुशवाहा,पूर्व वार्ड पार्षद ध्यानी यादव,रणवीर यादव, राहुल कुमार ,शुभम बिरुली, सुमित कुमार, हिमांशु कुमार,प्रिंस कुमार, अमित कुमार,एवम अन्य उपस्थित थे.

होली पर्व को आयोजित सदर थाना परिसर में शांति समिति बैठक में शामिल गणमान्य नागरिक
