मधेपुरा में विपक्षी दलों का चक्काजाम;मोदी और नीतीश के खिलाफ जमकर किया नारेबाजी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में विपक्षी दलों का चक्काजाम;मोदी और नीतीश के खिलाफ जमकर किया नारेबाजी

बिहार बंद के समर्थन मधेपुरा के कॉलेज चौक,पुराना बस स्टैंड,कर्पूरी चौक में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं.ऐसे में शहर में भी विपक्षी दलों के द्वारा हर चौक चौराहे पर पूर्ण रूप से सड़क को जाम किया गया .वहीं विपक्षी दलों के कार्यकर्ता एनडीए सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे.प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,

जिससे रेलवे यातायात बाधित हो गया. इंडिया गठबंधन की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा किए गए निर्णय के खिलाफ हमलोग एकजुट हुए हैं। चुनाव आयोग बिहार की जनता के साथ अन्याय नहीं कर सकती है. शहर के विभिन्न स्थानों पर बंद समर्थकों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया है.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. बंद समर्थकों का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार में पूर्ण मतदाता पुनरीक्षण कार्य केंद्र सरकार के इशारे पर कराया जा रहा है.वही राजद की नेत्री विनीता भारती ने कहा कि यह प्रक्रिया गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के लिए अनुचित है, जिससे उनकी राजनीतिक आवाज़ दबाई जा रही है.प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर अपना विरोध प्रकट किया है, जिससे स्थानीय यातायात प्रभावित हो रहा है. पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद है, लेकिन प्रदर्शनकारियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई.सीपीआई के प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि चुनाव आयोग एनडीए सरकार के बहकावे में आकर एक साजिश के तहत मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाने का जो प्रयास कर रहा है उसे हम लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपी कृष्ण वीडियो ने कहा कि बंद के दौरान ट्रेन वाहन आदि को बंद कर रहे हैं.दुकानदारों का हमें समर्थन मिल रहा है.उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो इससे भी बड़ी आंदोलन की जाएगी.बड़े-बड़े वाहनों को सड़क पर लगाकर यातायात को बाधित कर दिया है. इस दौरान, दुकानों को भी बंद कराया जा रहा है और प्रदर्शनकारी झंडा-बैनर लेकर “इलेक्शन कमीशन का आदेश वापस लो” के नारे लगा रहे हैं।

महागठबंधन में शामिल सात पार्टियों के कार्यकर्ताओं सड़क पर उतर गए हैं.विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम कर रहे हैं पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे शहर में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. शहर के बस स्टैंड के टायर जला कर आगजनी कर रहे थे. जहां प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को रोका है.शहर के चौक-चौराहों पर विपक्ष के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र की सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा बिहार में पूर्ण मतदाता पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है जो गरीब शोषित वंचितों के लिए उचित नहीं है.

Screenshot

सड़क जाम में ड्यूटी कर रहे महिला कांस्टेबल हुई बेहोश

शहर के बस स्टैंड में ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल बेहोश हो गई जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी के द्वारा पानी देकर उनके होश में लाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button