मधेपुरा में दो बड़ी घटनाओं का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पाँच अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में दो बड़ी घटनाओं का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पाँच अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार

मधेपुरा में 25 फरवरी 2026 की रात मधेपुरा थाना और भर्राही थाना क्षेत्र में हुई दो सनसनीखेज घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जो लगातार इन मामलों की जांच और छापेमारी में जुटी थी।10 मार्च 2026 की रात करीब 1:15 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भर्राही थाना क्षेत्र के महेशुआ से बरमोत्तर जाने वाली कच्ची सड़क पर कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

विशेष टीम ने तत्काल छापेमारी की और पांच अपराधियों को हथियार एवं लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी की पहचान भर्राही थाना क्षेत्र के विकास कुमार, कुमारखंड थाना क्षेत्र के मनखुश कुमार, मधेपुरा थाना क्षेत्र के गुलशन कुमार, सत्यम कुमार और श्रीनगर थाना क्षेत्र के मो. इश्तियाक के रूप में की गयी है। इनके पास से 2 देसी कट्टा,3 जिंदा गोली, 2 मोटरसाइकिल,7 मोबाइल फोन,₹5,500 लूटा हुआ नगद, वारदातों में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद की गयी है। जानकारी देते हुए एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि अजय कुमार ने मधेपुरा कॉलेज चौक स्थित किराना दुकानदार की दो दिन तक रेकी की थी। 24 फरवरी को तय योजना के अनुसार पाँच अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर दुकान पहुंचे और सिगरेट–गुटखा मांगने के बहाने लूट की कोशिश की। विरोध करने पर विकास कुमार ने दुकानदार के मुंह पर गोली मार दी। इसके बाद सभी आरोपी वहाँ से फरार हो गए।

इसके साथ हीएएसपी के अनुसार अपराधियों ने स्वीकार किया कि गोलीकांड के बाद वे सभी बिरैली बाजार पहुंचे और वहाँ पूर्व निर्धारित योजना के तहत तेजनारायण गुप्ता के घर में पिछले हिस्से से घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया था। इसके बाद घर से नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। रायभीड़ चौक के पास सभी ने लूटे गए सामान की आपस में बाँटकर अपने-अपने ठिकानों का रुख किया। फिलहाल पुलिस कांड दर्ज कर पांचों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button