मधेपुरा: पुरैनी थाना SI अनिल सिंह को विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा: पुरैनी थाना SI अनिल सिंह को विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

पुरैनी थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को निगरानी की टीम ने घुस लेते किया गिरफ्तार

मधेपुरा: पुरैनी थाना SI अनिल सिंह को विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

निगरानी विभाग की टीम ने पुरैनी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी को रंगे हाथ घुस लेते हुए गिरफ्तार किया.रंगे हाथ गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए निगरानी विभाग के अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना आसिफ़ इकबाल मेहंदी ने बताया कि औराय गांव के वशिष्ठ विश्वकर्मा ने निगरानी विभाग की टीम को मार्च महीने में ही आवेदन देकर बताया था कि उनका जमीन विवाद का मामला था एसडीएम कोर्ट में लेकिन प्रभारी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा जांच नहीं किया जा रहा था. आवेदक को निगरानी विभाग ने सही पाते हुए निगरानी विभाग की टीम ने पुरैनी थाना की घेराबंदी शुरू कर दिया और सात अप्रैल को थाना के निकट ही एक दुकान पर परिवादी से ₹7000 नगद लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.मिली जानकारी अनुसार थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर के अवकाश पर रहने की वजह से सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह प्रभारी थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे. निगरानी टीम में इंस्पेक्टर निजामुद्दीन, इंस्पेक्टर उदय कुमार सिंह,विनोद कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिह शामिल थे. *पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना, बिहार को पीड़ित युवक ने दिया था आवेदन*पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत औराय निवासी बशिष्ट कु. विश्वकमा पिता-बजेन्द्र शर्मा ने पुरैनी थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह पर जाँच प्रतिवेद के लिए दस हजार रुपया 10000 र रिश्वत मांगे जाने के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवेदन दिया था. वादगत जमीन का बी०एस०एस एस. की धारा-1648 तहत न्यायालय में सुनवाई हेतु लंबित है और थाना के द्वारा जाँच करने के लिए दस (10000) इजार की माँग की गयी सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध विधि सम्मत कायवाही करने की मांग की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button