मधेपुरा जिला के शंकरपुर  में जनता दल यूनाइटेड ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साईकिल रैली - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा जिला के शंकरपुर  में जनता दल यूनाइटेड ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साईकिल रैली

मधेपुरा जिला के शंकरपुर  में जनता दल यूनाइटेड ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साईकिल रैली निकाली। रैली प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार तक होते हुए प्रखंड के सभी पंचायतों में रैली पहुंची, इस कार्यक्रम में सिंहेशवर विधानसभा के पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष एवं बिहार सरकार में पूर्व कल्याण मंत्री डॉ रमेश ऋषिदेव सहित कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में निकाली गई, जदयू जिलाध्यक्ष  सह बिहार सरकार में पूर्व मंत्री डॉ रमेश ऋषिदेव ने चुनाव आयोग की पहल का स्वागत किया। घर घर हमलोग जाएंगे मतदाता को जगाएंगे, जदयू कार्यकर्ता ने नारे लगाते हुए साईकिल रैली की शुरुआत कर प्रखंड के नौ पंचायत के सभी गांव,मोहल्ला, गली, कस्बा तक पहुंची, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा की साईकिल रैली के माध्यम से प्रखंड के सभी पंचायतों में पहुंच कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा की साईकिल रैली का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर युवाओं और नए मतदाताओं को मतदान के अधिकार और उसकी महत्ता के प्रति जागरूक करना है, जिस से लोगों को जागरूक की जा रही है रैली में शामिल हुए कार्यकर्ता पूर्व मंत्री सह जदयू जिला अध्यक्ष डॉ रमेश ऋषिदेव, जिला उपाअध्यक्ष नरेश यादव, संजीव कुमार जिला उप अध्यक्ष, तेज नारायण यादव जिला महासचिव, विजय कुमार राय जिला महासचिव, तपेश मंडल, अति पिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष, दीपक कुमार किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष, एसटीएससी प्रखंड अध्यक्ष रंजित ऋषिदेव, एसटीएससी जिला अध्यक्ष महेंद्र ऋषिदेव,एसटीएससी जिला उपाध्यक्ष शशि भूषण यादव, डॉ जयकुमार यादव जिला उप अध्यक्ष, प्रदीप कुमार पंचायत अध्यक्ष, प्रदीप ठाकुर पंचायत अध्यक्ष, रामसुंदर दास पंचायत अध्यक्ष, मोजे लाल यादव पंचायत अध्यक्ष,मो. नूर आलम पंचायत अध्यक्ष, दिबाकर सरदार पंचायत अध्यक्ष, पिंटू कुमार पंचायत अध्यक्ष, मो. नजनूरल अल्फ संख्यक प्रखंड अध्यक्ष, श्रवण ऋषिदेव, राजकुमार यादव, किशोर मंडल, महेंचल मंडल, एवं सभी जदयू कार्यकर्ता  शामिल हुए, यह रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button