मधेपुरा: खतियानी जमीन पर बांस कटाई विवाद में खूनी ठनगाड़ी, 3 गंभीर रूप से जख्मी, हायर सेंटर रेफर - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा: खतियानी जमीन पर बांस कटाई विवाद में खूनी ठनगाड़ी, 3 गंभीर रूप से जख्मी, हायर सेंटर रेफर

मधेपुरा जिले में जमीन विवाद एक बार फिर खूनी झड़प में बदल गया। घैलाढ और गम्हरिया प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित एक खतियानी जमीन पर बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन गम्हरिया प्रखंड में स्थित है, जबकि दोनों पक्ष घैलाढ पंचायत वार्ड संख्या 01 के निवासी बताए जा रहे हैं। रविवार को बांस काटने के दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई।आरोप है कि दूसरे पक्ष के शंभू मंडल, सदानंद मंडल और लोचन मंडल ने 6-7 अन्य लोगों के साथ मिलकर कचिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोग शिव कुमार, कृष्णा कुमार और संतोष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत घैलाढ पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मधेपुरा रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन की हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो आज हिंसा में बदल गया।फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।बाइट – शिव कुमार, जख्मी बाइट – सत्यनारायण मंडल, जख्मी के परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button